सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
आतंकियों को खोजने के लिए खोजी कुत्तों को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगलों में लगाया गया जो दूसरे दिन यानी शनिवार को भी जारी रहा। अधिकारियों ने बताया कि आर्मी और पुलिस ने केशवान गांव के पास के जंगलों में तलाशी अभियान शुक्रवार को चलाया। तलाशी अभियान आतंकियों के छिपे होने के शक में चलाई गई।
शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलाबारी हुई जिसमें से एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि आतंकी घने जंगल के अंदर अपने साथियों के साथ भागने में सफल रहा।
बता दें कि किश्तवाड़ जिले को एक दशक पहले आतंकवाद-मुक्त घोषित किया गया था। भारतीय जनता पार्टी के सचिव अनिल परिहार और उनके भाई अजीत परिहार की हत्या एक नवंबर को की गई थी। जिसके बाद आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा और उनके सुरक्षा गार्ड की भी हत्या स्वास्थ्य केंद्र में कर दी गई थी।