फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करने वालों का आंकड़ा 1 लाख पार

Sat, 09 Apr 2016 03:58 PM IST
एजेंसी/जम्मू
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर देशभर में श्रद्धाल‌ुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। अभी तक अमरनाथ यात्रा के ल‌िए देशभर में लगभग एक लाख से अध‌िक लोगों ने रज‌िस्टेशन करवाया है। दक्ष‌िणी कश्मीर में स्थ‌ित पव‌ित्र अमरनाथ गुफा दर्शन के ल‌िए 2 जुलाई से खोली जाएगी।
विज्ञापन


अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी ने बताया क‌ि,  अग्रिम पंजीकरण का आंकड़ा एक लाख का पार कर गया है। यह पंजीकरण  32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैली पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 432 बैंक शाखाओं के माध्यम से किया जा रहा है।

2016 में 48-दिनों तक चलने वाली पव‌ित्र तीर्थयात्रा 2 जुलाई से शुरू होकर 18 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रति दिन 7,500 तीर्थयात्री, दो मार्गों बालटाल और पहलगाम  के माध्यम से यात्रा करेंगे।
विज्ञापन


बैंक शाखाओं की सूची जो यात्रियों के अग्रिम पंजीकरण करने के लिए अधिकृत की गई हैं श्राइन बोर्ड की वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com पर उपलब्ध है। इसके साथ ही तीर्थयात्रियों के पंजीकरण लिए विभिन्न प्रकार की प्रक्रिया को भी वेबसाइट पर डाला गया है।

अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ ने अधिकृत सरकारी डॉक्टर या राज्यों में नामित चिकित्सा संस्थानों से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (सीएचसी) प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होनें कहा क‌ि, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र  जारी करने के लिए अधिकृत डाक्टरों की राज्यवार सूची वेबसाइट पर उपलब्ध है।

दुर्गम क्षेत्र और जलवायु परिस्थितियों की कठिनता को देखते हुए, सीईओ ने तीर्थयात्रियों से सख्ती से आग्रह किया है कि यात्रा के दौरान क्या करना चाह‌िए और क्या नहीं इसकी जानकारी बेवसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। ज‌िसका यात्री सख्ती से पालन करें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें