फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढाई किसानों की परेशांनियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश ने किसानों की परेशानियां एक बार फिर बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि अभी उन्हें अपनी मक्की तथा घास को समेटने के लिए कुछ दिन और लगने थे, लेकिन सोमवार सुबह हुई बारिश ने फसलों को समेटने में बाधा डाल दी है। फसलों की कटाई की हुई है। मूसलाधार बारिश होने से वह भी बरबाद हो रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में किसान मेला राम, अशोक कुमार, कृष्ण लाल, बलबीर कुमार, पवन कुमार आदि का कहना है कि सोमवार सुबह हुई बारिश ने फसलों को संभालने के कार्य में बाधा डाल दी है। बारिश के कारण उनकी कटाई की गई फैसलों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अगर एक सप्ताह तक बारिश नहीं होती तो क्षेत्र के सभी किसान अपनी फसलों तथा घास आदि को समेट देते, लेकिन सोमवार सुबह हुई बारिश ने उनकी परेशानियां बढ़ा दी है, जिससे कि उनकी फसलों तथा घास को नुकसान भी हुआ है, जिससे आने वाले समय में उन्हें परेशानियों का सामना करना पडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें