ज़िले के पीड़ी इलाके मे वैक्सीनेशन करते स्वस्थ कर्मचारी
राजोरी। जिले में प्रवर्तन टीमों ने सोमवार को कोविड-19 एसओपी का उल्लंघन करने वाले सैकड़ों लोगों पर जुर्माना लगाया। उनसे 15,650 रुपये का जुर्माना वसूल किया। जोकि एक अप्रैल से अब तक 56, 04, 367 रुपये तक का हो गया है।
प्रवर्तन अधिकारियों ने लोगों से अपने नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण की खुराक लेने के अलावा मास्क पहनने और शारीरिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है। जिले में फिलहाल केवल 8 एक्टिव केस हैं, जबकि सोमवार को कोई मरीज ठीक नहीं हुआ। जीएमसी राजोेरी में वर्तमान में कोई भी कोविड रोगी उपचाराधीन नहीं है। हालांकि, 8 पॉजिटिव सक्रिय मामलों में से दो सेना एवं बीएसएफ अस्पतालों में और एक श्रीनगर के एसकेआईएमएस में हैं।
सोमवार को जिले भर में 2550 व्यक्तियों को पहली (347) और दूसरी (2203) कोविड वैक्सीन की खुराक दी गई। प्राप्त हुई 1343 रिपोर्टों में से जिले में दो लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए। जिले में पहली और दूसरी लहर के दौरान आरएटी (4,36,594) और आरटी-पीसीआर (1,43,929) सहित 5,80,523 परीक्षण किए गए, जिनमें से 11264 का परीक्षण सकारात्मक और 11019 का परीक्षण नेगेटिव किया गया, जबकि 237 की मौत हो गई।
जिले के पीड़ी इलाके मे वैक्सीनेशन करते स्वस्थ कर्मचारी