फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश होने से मौसंम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में दो दिन से हो रही बारिश के बाद क्षेत्र का मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि क्षेत्र में कुछ दिन से बारिश नहीं होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दो दिन से क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के साथ ही तापमान में आई गिरावट के चलते लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

दूसरी ओर दो दिन से हो रही बारिश से अब किसान परेशान हो रहा है। किसानों का कहना है कि जब बारिश की जरूरत थी तो उस समय बारिश नहीं हुई, जिससे मक्की तथा दालों की फसलों के सूखे की चपेट में आने से उनकी पैदावार में फर्क पड़ा। अब जब फसलें तैयार हैं तो बारिश भी शुरू हो गई है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है। इस संबंध में क्षेत्र के कुछ किसान नरेश पाल, कुलवंत सिंह, बलबीर कुमार, प्रदीप कुमार, भगत राम, कमल राज आदि का कहना है कि क्षेत्र दो दिन से हुई बारिश से क्षेत्र का मौसम तो जरूर सुहाना हुआ है, लेकिन अब अगर और ज्यादा बारिश होती है तो मक्की तथा दालों की तैयार फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें