फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के लिए आत्मरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया:

विज्ञापन
सेना द्वारा बुद्धल मे लड़कियों के लिए आत्मरक्षा पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। जिले के समोट में सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन की ओर से सोमवार को बुद्धल और उसके आसपास के क्षेत्र की लड़कियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें प्रतिकूल परिस्थितियों में काम करने में सक्षम बनाने के लिए सेना ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

इस दौरान लड़कियों को आत्मरक्षा के सरल तरीके सिखाए गए और उन्हें उन परिस्थितियों से निपटने के बारे में बताया गया जिनमें वह स्वयं को सुरक्षा प्रदान कर सकें। बालिकाओं की सुरक्षा को अधिकतम प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसलिए कार्यशाला उन लड़कियों के लिए वरदान है जिन्हें अक्सर पढ़ाई और काम के लिए अपने घर से दूर जाना पड़ता है। कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया क्वालिफाइड मार्शल आर्ट्स कोच यासमीन कौसर को लड़कियों को प्रशिक्षित करने के लिए आमंत्रित किया गया। कोच ने लगभग 40 लड़कियों को प्रशिक्षित किया। सामाजिक कार्यकर्ता मंजूर नाइक ने इस महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अवसर प्रदान करने में सेना के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यशाला में ब्लॉक विकास अधिकारी शहरयार डार, संगीता ठाकुर शामिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें