फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाल बटालियन ने वीडीसी सदस्यों को दी ट्रेनिंग

विज्ञापन
सेना द्वारा बीडीसी सदस्यो को प्रशिक्षण देते हुए
विज्ञापन
नौशेरा। कलाल स्थित राष्ट्रीय राइफल्स ने राष्ट्रीय राइफल्स सेक्टर मुख्यालय रियासी के अंतर्गत डींग फायरिंग रेंज में वीडीसी प्रशिक्षण का आयोजन किया। इसमें बटालियन क्षेत्र के वीडीसी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन

वीडीसी सदस्यों के लिए निशानेबाजी और शस्त्रों के बारे में ज्ञान के उद्देश्य से ट्रेनिंग की शुरुआत हुई है। इसके अलावा वीडीसी सदस्यों के साथ उनकी शिकायतों को समझने और जहां भी आवश्यक हो, सहायता प्रदान करने के लिए बातचीत भी की गई।
वीडीसी सदस्यों ने कमांडिंग ऑफिसर 33 आरआर बीएन के निर्देशों पर फायरिंग अभ्यास किया। वर्तमान वीडीसी सदस्यों और युवा पीढ़ी के कई सदस्यों सहित कुल 50 प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से प्रशिक्षण में भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को अपने फायरिंग कौशल में सुधार करने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे अपनी मातृभूमि की रक्षा कर सकें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण गतिविधियों में उपजिला प्रशासन के विभिन्न व्यक्तियों सुखदेव सिंह संब्याल, एडीसी नौशेरा अमित वर्मा, एएसपी, और पंचायत डींग के सरपंच रमेश चौधरी की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें