फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से दिखा बैग, घने जंगल में आतंकियों की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। थन्नामंडी और मंजाकोट तहसील की सीमाओं पर स्थित डोरी माल नामक ऊंची पहाड़ी पर आतंकियों की तलाश में लगे ड्रोन से एक बैग दिखाई दिया है, लेकिन आतंकियों की तलाश जारी है। इस इलाके में घना जंगल होने की वजह से सुरक्षा बल घेराबंदी को एहतियात के साथ अंजाम दे रहे हैं। अभी तक मारे गए आतंकी का शव भी बरामद नहीं हुआ है। सोमवार को दूसरे दिन भी पुलिस और सेना ने आतंकियों की तलाश के लिए ऑपरेशन को जारी रखा।
विज्ञापन

सैन्य सूत्रों ने बताया कि पहाड़ी पर ऊंची घास और घने जंगल के चलते ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। इसे दूर करने के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया जा रहा है। सेना द्वारा इलाके को खंगालने के लिए जब ड्रोन का इस्तेमाल किया तो सेना को वहां एक बहुत बड़ा बैग पड़ा दिखा। उसके आगे पीछे घना जंगल और ऊंची-ऊंची घास है, जिसके चलते वहां तक पहुंच पाना संभव नहीं हो पाया है। घने जंगलों की घास भी आतंकियों के छुपे होने की आशंका के चलते सेना अभी इंतजार कर रही है, लेकिन क्षेत्र की घेराबंदी जारी है। रविवार को डोरी माल नामक स्थान पर हुई मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया था, जबकि सेना का एक जवान भी मामूली रूप से घायल हुआ था। फिलहाल मारे गए आतंकी का शव अभी तक सेना को नहीं मिला है।
---
घात लगाकर छिपे हो सकते हैं आतंकी
सैन्य सूत्रों के अनुसार जिस जगह आतंकियों के छुपे होने की आशंका है, वहां आतंकी घात लगाकर छिपे हो सकते हैं। इसी के चलते सुरक्षा बल अपने घेरे को पूरे एहतियात के साथ कस रहे हैं। हालांकि घना जंगल होने की वजह से आतंकी की मौजूदगी वाली जगह फिलहाल पुष्ट नहीं है।
विज्ञापन

एसएसपी शीमा नबी कस्बा ने बताया कि 11 सितंबर को जिले के गंभीर मुगला में सेना और पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया था। इस दौरान, छिपे आतंकियों ने तलाशी दल पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में एक अज्ञात आतंकी को मार गिराया गया। दो मैगजीन के साथ एक एके-47 और 32 राउंड और एक ग्रेनेड बरामद किया गया है। इस संबंध में थाना मंजाकोट में प्राथमिकी संख्या 141/2021 यू/एस 307/120-बी आईपीसी, 13 यूएलए, 7/27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें