वर्ल्ड डाइबिटीज डे के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में उपचार करवाने आए मरीजों का मुफ्त शुगर टेस्ट किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह शुगर के मुफ्त टेस्ट के लिए कभी भी जिला अस्पताल आ सकते हैं।
शुगर रोग से बचने के लिए वह अपना टेस्ट करवाते रहें और डाक्टरों की सलाह के अनुसार दवाएं लेते रहें। वहीं उन्होंने साफ सफाई के बारे में जागरूक करते हुए अपने अपने वातावरण को भी साफ रखें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजीव शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक डा. महमूद अहमद, जिला मास मीडिया अधिकारी सादिक खान, उप चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश शर्मा सहित अस्पताल के डाक्टर और पैरा मेडिकल कर्मचारी उपस्थित रहे।