सुंदरबनी। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से मंगलवार को जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान दुकानदारों को खानपान के सामान बेचने के लिए नियमों को पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।
खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वह साफ सुथरा सामान बेचें। दुकानों पर रेट लिस्टें लगाकर रखें तथा मिठाई के दुकानदारों दुकान के अंदर रखी मिठाई को ढक कर रखें। ताकि मिठाई का इस्तेमाल करने वाले खुले में रखी मिठाई का इस्तेमाल करने से बीमारियों का शिकार न हों। इसी प्रकार किराने के दुकानदारों को भी खानपान के सामान को ढककर रखने की हिदायत दी। ताकि कुछ समय तक दुकानों पर जमा रहने पर सामान खराब न हो पाए।