फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी मे मुस्लिम संगठनों के बंद का रहा मिला जुला असर

विज्ञापन
राजोरी मे मुस्लिम संगठनों के बंद का रहा मिला जुला असर - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान के विरोध में शनिवार को शहर के साथ-साथ आसपास के इलाकों और जिले के कुछ अन्य इलाकों में मुस्लिम संगठनों की बंद की कॉल का मिलाजुला असर देखने को मिला। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने व्यापारिक संस्थान पूरी तरह से बंद रखे।
विज्ञापन

राजोरी शहर के मुख्य बाजार की बात करें या शहर के आसपास के बाजारों जैसे गुज्जर मंडी, खेवरा, सलानी, जवाहर नगर, छपारिया, दरहाली के बाजारों में केवल मुस्लिम समुदाय की दुकानें बंद रहीं और उन्होंने घरों में बैठ कर अमन शांति से नूपुर शर्मा के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उधर बुद्धल, दरहाल, कोटरंका, थन्नामंडी और मंजाकोट में भी बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। इन पहाड़ी इलाकों में भी मुस्लिम समुदाय की दुकानें ही बंद रहीं। वहीं राजोरी शहर और अन्य इलाकों में पुलिस का भी कड़ा पहरा देखने को मिला और पुलिस ने हर प्रकार की गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखी।
विज्ञापन

कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली और हर और अमन शांति से रोष प्रकट किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें