डस कल्ब बाजाबांई द्वारा नौंवीं क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन किया गया
- फोटो : RAJOURI
सुंदरबनी। सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से फ्रेंड्स क्लब बाजाबांई की तरफ से कराई गई नौंवी क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में सुंदरबनी के विभिन्न गांवों से आई 16 टीमों ने हिस्सा लिया। लीग कम नाक आउट प्रतियोगिता से दो टीमें यूथ क्रिकेट क्लब सुंदरबनी तथा यूनिक इलेवन क्रिकेट क्लब पुन्नेक्षेत्र फाइनल में पहुंचीं। यूथ क्रिकेट क्लब ने 20 रन के अंतर से फाइनल मैच जीत लिया।
बुधवार को हुए फाइनल में टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए, जबकि जवाब में उतरी यूनिक क्रिकेट क्लब पुन्नेक्षेत्र की टीम 12 ओवर में 145 रन ही बना पाई, जिस कारण यूथ क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 रन के अंतर से फाइनल मैच जीत लिया। यूथ क्रिकेट क्लब के पंकज को 35 रन तथा चार विकेट लेकर मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा आशू को पूरी प्रतियोगिता में 135 रन बनाने तथा आठ विकेट लेने पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
प्रतियोगिता के फाइनल में ब्रिगेड कमांडर कालीधार मनोज रूरिया मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्राफियां और विजेता टीम को ट्राफी तथा 21 हजार रुपये इनाम तथा उपविजेता टीम को ट्राफी तथा 11 हजार रुपये इनाम देकर सम्मानित किया।