फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने बुद्धल में लड़कियों के लिए वॉलीबाल प्रतियोगिता कराई

विज्ञापन
सेना की तरफ से बुद्धल में लड़कियों के लिए आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में गेंद पार करतीं खिलाड़ी? - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। सेना ने बुद्धल में लड़कियों के वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता पीर पंजाल वॉलीबाल लीग-2022 का आयोजन 60 आरआर नागा की तरफ से किया गया। इसमें राजोेरी और रियासी जिले की 4 टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा लड़कियों को खेल को एक पेशे के रूप में अपनाने और खेल भावना के मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता लीग चरण में खेली गई, जिसमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के लिए दो टीमों के साथ दो पूल खेले गए। फाइनल मैच बुद्धल और चासाना टीम के बीच खेला गया, जिसमें बुद्धल की टीम विजयी रही। बीडीसी अध्यक्ष बुद्धल न्यू शमीम अख्तर ने क्षेत्र की लड़कियों से खेल और अन्य सह-पाठयक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। वह इस क्षेत्र में युवा लड़कियों को ऐसे अवसर प्रदान करने के लिए सेना के प्रयास की भी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें