फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीसी बीजीएसबीयू ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए वॉलीबॉल टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन
वीसी बीजीएसबीयू ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट के लिए वॉलीबॉल टीम को झंडी दिखाकर रवान - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह (बीजीएसबी) विश्वविद्यालय के उपकुलपति प्रोफेसर अकबर मसूद ने उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबाल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए विश्वविद्यालय की टीम को शनिवार को झंडी दिखाकर रवाना किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा की तरफ से 12 से 16 दिसंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालयों के संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है।
विज्ञापन

12 सदस्य वॉलीबाल (पुरुष) टीम बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग के उजैर खान के नेतृत्व में पहला मैच 12 दिसंबर को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के खिलाफ खेलेगी। प्रोफेसर अकबर मसूद ने टीम के सदस्यों को उत्तर क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए उनके चयन के लिए बधाई दी और उनके लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डीन अकादमिक मामलों के प्रोफेसर इकबाल परवेज, ओएसडी स्पोर्ट्स मोहम्मद राशिद चौधरी, संयुक्त रजिस्ट्रार सुनीत गुप्ता और उप निदेशक खेल मोहम्मद दीन उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें