फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतिय योग संस्थान की तरफ से हायर सकेंडरी स्कूल सुंदरबनी के छात्रों के योग अपनाने के लिए जागरूक किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों तथा स्कूल स्टाफ को योग अपनाने के लिए जागरूक करने के लिए भारतीय योग संस्थान जम्मू की ओर से मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्थान के प्रधान सत्यपाल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रों तथा स्टाफ को जागरूक करते हुए कहा गया कि योग अपनाने से कई प्रकार की बीमारियां दूर होने के साथ-साथ तन मन शुद्ध रहता है। सत्यपाल शर्मा ने कहा कि योग हर रोग के लिए रामबाण है। बिना किसी खर्चे के कहीं पर भी योग किया जा सकता है, लेकिन लोगों में जागरूकता नहीं होने के कारण लोग योग के साथ जुड़ नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान की तरफ से अब जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर किया जा रहा है ताकि लोगों को लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें