फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारा लेखन व स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। डिग्री कॉलेज डूंगी ने कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह अभियान आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए युवा मामले और खेल मंत्रालय की एक पहल का हिस्सा था। अभियान में लगभग 45 छात्रों ने भाग लिया और कॉलेज परिसर की सफाई की।
विज्ञापन

नारा लेखन प्रतियोगिता में लगभग 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बीए प्रथम सेमेस्टर की वर्षा शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए प्रथम सेमेस्टर की रुबिया कौसर और पल्वी शर्मा ने समान रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया और बीए प्रथम सेमेस्टर के खुशाल कुमार और फोजिया कौसर ने भी तीसरा स्थान साझा किया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. शमीम अहमद आजाद के संरक्षण में किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें