नौशेरा। टिथवाल ब्रिगेड ने मंगलवार को गवर्नमेंट हाई स्कूल, नारियन में व्हाइट नाइट कोर के स्थापना दिवस पर सेना की भूमिका पर व्याख्यान का आयोजन किया। इसमें लोगों को कोर की 1972 में स्थापना के बाद से उसके वीरता के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
व्याख्यान आयोजित करने का उद्देश्य लोगों को शिक्षित करना रहा। राष्ट्रीय क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में व्हाइट नाइट कोर के समर्पण के बारे में जनता और क्षेत्र में शांति और सद्भाव फैलाना। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में भाग लेने और योगदान करने के लिए जीवंत वातावरण बनाने में युद्ध नायकों के ऐतिहासिक बलिदान और सेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया गया।