फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल पैली सडक की हालत खस्ता होने से लोग परेशांन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सीमावर्ती गांव फाल से पैली जाने वाली सड़क की हालत खस्ता होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि उक्त सड़क को नए सिरे से बनाने के लिए केंद्र सरकार की सीआरएफ योजना के तहत दो वर्ष पहले निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन सड़क की वाइंडिंग करने के बाद काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

इस बार बरसात में पैली के ग्रामीणों को उक्त सड़क पर आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में गांव पैली के नंबरदार ओम प्रकाश, पंच बिहारी लाल तथा स्थानीय निवासियों अशोक कुमार, चूनी लाल, मदन लाल, शाम लाल, सीताराम संजय कुमार आदि का कहना है कि लोक निर्माण विभाग की तरफ से फाल से पैली तक सड़क को केंद्र सरकार की सीआरएफ योजना के तहत नए सिरे से बनाने के दो वर्ष पूर्व काम शुरू किया गया था, लेकिन थोड़ा से काम करने के बाद काम को बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इस समय सड़क की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि बरसात में सड़क पर वाहनों को ले जाना खतरे से खाली नहीं है। क्योंकि कभी भी दुर्घटना हो सकती है उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई कि फाल पैली सड़क को जल्द से जल्द तैयार कर लोगों की परेशानियों को दूर किया जाए। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एईई तिलक राज का कहना है कि बरसात खत्म होने के बाद फाल पैली सड़क का निर्माण फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें