फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की किल्लत से मचा हाहाकार

Wed, 16 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : file
विज्ञापन
राजोरी। सरकारी राशन की भारी किल्लत से जूझ रहे जिले की थन्नामंडी तहसील के साज वासियों ने जोरदार प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन और सीएपीडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार ने एनएसएफए को लागू तो कर दिया है, लेकिन लोगों को सरकारी राशन मुहैया नहीं करवाया गया है। स्थानीय निवासी बशीर अहमद, मोहम्मद रशीद, आजम खान, फारूक चौधरी आदि ने बताया कि उन्हें पिछले दो माह से सरकारी राशन नहीं मिला है।
विज्ञापन


यहां तक कि बीपीएल परिवारों को भी सरकारी राशन नहीं मिला है। लोगों को महंगे दामों पर राशन खरीदना पड़ रहा है। गांव में कई ऐसे बीपीएल परिवार हैं जो महंगे दामों पर बाजार से राशन नहीं खरीद पा रहे हैं। ऐसे में कई परिवारों में भूखे रहने की नौबत आ गई है। गुस्स्साए प्रदर्शनकारियों ने एनएसएफ के तहत बनाए जा रहे नए राशन कार्डों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी करने की बात कहते हुए बताया कि नए राशन कार्ड सूचियों में कई नाम गायब हैं व कई ऐसे नाम शामिल किए गए हैं जो गांव  में रहते ही नहीं हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें