फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरों का सौ फीसदी टीकाकरण करने वाला जिले का पहला हेल्थ ब्लॉक बना कंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। कंडी हेल्थ ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग ने कठिन और दूरदराज इलाकों में सड़क संपर्क नहीं होने, भीषण ठंड, बर्फ से ढकी सड़कों आदि के बावजूद 15-17 आयु वर्ग के किशोरों का 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया है।
विज्ञापन

कंडी हेल्थ ब्लॉक की आबादी लगभग 1.40 लाख (2011 की जनगणना के अनुसार) है और यह राजोेरी जिले के छह स्वास्थ्य ब्लॉकों में से एकमात्र ब्लॉक है, जहां कई क्षेत्र कश्मीर घाटी जैसे शीतकालीन क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मियों ने बीएमओ डॉ. इकबाल मलिक की देखरेख में कठोर मौसम का सामना करते हुए घर-घर जाकर किशोरों का टीकाकरण करने का लक्ष्य हासिल किया है।
डॉ. इकबाल ने बताया कि उनकी टीम ने साबित कर दिया है कि जब लक्ष्य स्पष्ट और दृढ़ संकल्प हो तो कोई भी मुकाम पाना असंभव नहीं है।
इस लक्ष्य को कम से कम समय में प्राप्त करने के लिए तकनीकी स्टाफ से लेकर गैर-तकनीकी और सहायक स्टाफ तक, कंडी हेल्थ ब्लॉक के प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने मिलकर काम किया। बीएमओ ने भी समय की जरूरत में सहयोग और समन्वय के अलावा निरंतर समर्थन के लिए शिक्षा विभाग व प्रशासन का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें