नौशेरा। सेना ने सोमवार को सरकारी मिडल स्कूल सियाल में पशु चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें दूरदराज के गांवों से गुज्जर और बक्करवाल समुदाय के लोगों ने पशुओं की जांच करवाई। सेना के अधिकारियों ने कहा कि यह शिविर सिविल मेडिकल टीम के साथ एक संयुक्त पहल है। सरकारी पशु चिकित्सालय नौशेरा के डॉक्टरों और नर्सिंग सहायकों ने शिविर के संचालन में सेना की मदद की। इसमें कुल 375 पशुओं की जांच की गई।
सेना की इस पहल की सभी ने सराहना की। ऐसे पशु चिकित्सक शिविरों के आयोजन की दिशा में सेना के निरंतर और अथक प्रयासों से सेना और जनता के बीच एक अच्छा तालमेल स्थापित करने में मदद मिली है। मौके पर बीडीसी चेयरमैन सेरी नीना शर्मा और पंचायत मंगलदेवी (सेरी)ए के सरपंच बलवंत राज सरपंच ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन का धन्यवाद किया।