फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोेरी में 55 वन अधिकार अधिनियम के दावों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की वीरवार को डीसी राकेश कुमार शवन की अध्यक्षता में हुई बैठक में वन अधिकार अधिनियम के तहत 55 दावों को मंजूरी दी गई। बैठक में एडीडीसी पवन कुमार, डीएफओ नौशेरा नीलिमा, एडीसी सुंदरबनी विनोद कुमार बहनाल, एडीसी नौशेरा सुखदेव सिंह संबयाल, एडीसी कालाकोट कृष्ण लाल, एडीसी कोटेरंका सुरिंदर मोहन शर्मा, एसीडी सुशील खजूरिया, सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, एसीपी अबुल राशिद कोहली सहित बैठक में अन्य अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में रखे गए सभी दावों की गहन चर्चा और जांच के बाद समिति ने एफआरए के 55 मामलों का निपटारा किया, जिससे 340 से अधिक परिवारों को लाभ मिलेगा। कुछ मामलों को कागजात पूरा करने के लिए वापस कर दिया गया है और अन्य मामलों की जांच की जा रही है।
प्रासंगिक रूप से जिला लेवल कमेटी (डीएलसी) की पांच बैठकें अब तक बुलाई गई हैं और आज की डीएलसी बैठक में निपटाए गए 55 दावों सहित 640 दावों का निपटारा किया गया है। इस प्रकार 1755 परिवारों और 10190 आत्माओं को लाभ हुआ है। रास्तों की मैपिंग से संबंधित प्रगति की समीक्षा करते हुए बताया गया कि इस संबंध में कार्य प्रगति पर है। डीसी ने प्रगति में तेजी लाकर जल्द से जल्द मैपिंग कराने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को पूरी क्षमता से और एकजुट होकर काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें