फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवाम की आवाज छात्रों की मनो-सामाजिक देखभाल पर उनके सुझाव पर विचार करने के लिए राजोरी की दो बहनो ने एलजी को धन्यवाद दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। नौशेरा की रहने वाली दो बहनें विधुसी शर्मा और नंदिनी शर्मा ने छात्रों को मनो-सामाजिक देखभाल प्रदान करने के सुझावों पर विचार करने के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का आभार व्यक्त किया है। दोनों बहनों ने कहा कि वे एलजी के आभारी हैं, क्योंकि प्रदेश के लोग भाग्यशाली हैं कि उन्हें उनके जैसा प्रशासक मिला है। जो विभिन्न मुद्दों पर लोगों के विचारों को सुनते हैं और उनका सम्मान करते हैं।
विज्ञापन

विदुषी शर्मा सामाजिक कार्यों में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं, ने कहा कि उनका सुझाव छात्रों को उनके प्रारंभिक चरण में मानसिक-सामाजिक समर्थन को शामिल करना था। ताकि वे मानसिक स्वास्थ्य को महत्व दे सकें और अपनी भावनाओं को दिशा देना सीख सकें। अपने जीवन में मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए काम कर सकें ।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनके सुझावों को स्वीकार करते हुए कहा था कि उनकी सरकार मानसिक स्वास्थ्य को विशेष महत्व देती है और छात्रों को मनो-सामाजिक सहायता प्रदान करने की आवश्यकता को पूरी तरह से समझती है। 20 फरवरी को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के युवा प्राप्तकर्ताओं को आवाम की आवाज कार्यक्रम के उस माह के एपिसोड को समर्पित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें