भाजपा ने रक्षा कर्मियों के परिजनों के लिए अनुग्रह राशि बढ़ाने के लिए एलजी की सराहना की
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। भाजपा प्रदेश महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने शनिवार को कहा कि एलजी मनोज सिन्हा के मार्ग दर्शन में काम कर रही सरकार रक्षा बल कर्मियों को सशक्त बनाने और सम्मानित करने की दिशा में काम कर रही है। राजोरी में प्रेसवार्ता में उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश के अंदर या बाहर शहीद होने वाले जम्मू-कश्मीर के रक्षा कर्मियों के परिजनों के पक्ष में अनुग्रह राशि को 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करने के सरकार के फैसले की सराहना की।
इसके अलावा उन्होंने जम्मू-कश्मीर में रक्षा बलों के आधुनिकीकरण की दिशा में काम करने के लिए एलजी मनोज सिन्हा की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के नियंत्रण में रक्षा बल सशक्त महसूस करते हैं और उन्हें आतंकवाद और अलगाववादी प्रवृत्तियों के प्रति शून्य प्रतिशत सहिष्णुता दिखाते हुए आतंकवादियों से निपटने के लिए खुली छूट दी गई है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि केंद्र के नेतृत्व वाली मोदी सरकार के तहत सेना जल्द ही दुनिया की सबसे मजबूत सैन्य शक्ति के रूप में अन्य देशों को पछाड़कर उभरेगी। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के मिशन की प्रशंसा की, और कहा कि एक आत्मनिर्भर सेना किसी भी देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विबोध ने दावा किया कि सेना को बदलने के लिए बड़े सुधार किए गए हैं और नए युग की तकनीकों को अपनाया गया है। उन्होंने अपनी सरकार के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण में विफल रहने और देश में अपना खोया हुआ आधार हासिल करने के लिए वर्तमान समय में उनके लिए नकली प्यार दिखाने में विफल रहने के लिए कांग्रेस पर भी नाराजगी व्यक्त की।
भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री ने की बैठक
सुंदरबनी। प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री अशोक कौल शनिवार को राजोरी-पुंछ के दो दिवसीय दौरे के दौरान सुंदरबनी पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पार्टी की गतिविधियों पर विचार विमर्श किया।
बैठक में अशोक कौल ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि संगठन की मजबूती के लिए दिन रात काम करें। जम्मू-कश्मीर यूटी के अंदर चुनाव आयोग किसी समय चुनाव करा सकता है, जिसकी तैयारी के लिए मजबूत संगठन की जरूरत है। उन्होंने मंडल तथा जिला स्तर के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह हर पोलिंग बूथ से जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करें, ताकि चुनाव होने पर किसी किस्म की परेशानी न हो। बैठक में मंडल तथा जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ डीडीसी सुंदरबनी तथा बीडीसी स्योट भी मौजूद रहे। संवाद