फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बाद उमर राजोरी-पुंछ गुमराह कर रहे : भाजपा

विज्ञापन
कालाकोट में जनसभा में जाते भाजपा प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता व अन्य। - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोरी। भाजपा के प्रदेश महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अनुच्छेद 370 पर झूठ फैला रहे हैं। कश्मीर के बाद अब वे राजोेरी-पुंछ में आकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। विबोध ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस शांति भंग का प्रयास कर रही है। धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए सीमावर्ती जिलोें में माहौल बिगाड़ने के इस प्रयास से जनता में रोष है।
विज्ञापन

भाजपा महासचिव कालाकोट के पन्हर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। विबोध ने कहा कि भाजपा उमर अब्दुल्ला के शरारती, झूठे, प्रेरित और पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना बयान की निंदा करती है। आरोप लगाया कि उनके बयानों ने शरारती तत्वों को क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है।
विबोध ने सोलकी-पन्हर सड़क के पूरा होने पर पन्हर के लोगों को बधाई दी, जिससे लगभग पांच हजार लोगों को लाभ होगा। यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही सियोट-कालाकोट सड़क का चौड़ीकरण शुरू किया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के सह संयोजक बाबा अमरीक सिंह ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें