फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरबनी को अलग विधानंसभा क्षेत्र बनाने की मांग को लेकर बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। डाक बंगले में बीडीसी अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने रविवार को बैठक की। इस दौरान परिसीमन आयोग से मांग की कि सुंदरबनी को अलग विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद सरपंचों, पंचों तथा अन्य लोगों को संबोधित करते हुए अरुण शर्मा ने कहा कि सुनने में आ रहा है कि सुंदरबनी की बैरीपतन तहसील को तोड़कर नौशेरा विधानसभा से जोड़ा जा रहा है। सुंदरबनी की अन्य दो तहसीलों को कालाकोट विधानसभा क्षेत्र के साथ जोड़कर सुंदरबनी को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर सुंदरबनी की पहचान को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। इसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि अगर सुंदरबनी को तोड़ने की कोशिश हुई तो बहुत बड़ा आंदोलन होगा। क्योंकि जनता बीस वर्ष से सुंदरबनी को अलग विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग करती आ रही है। अगर फिर से इसको टुकड़ों में बांटने का प्रयास किया गया तो जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें