बुद्धल प्रतिनिधिमंडल ने डीएम राजोरी से मुलाकात की मुआवजे की मांग की
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। बुद्धल से एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपायुक्त विकास कुंडल से मुलाकात की। इस दौरान भूमि मालिकों के लिए उचित मुआवजे की मांग की। जिनकी भूमि राजनगर से गब्बर लिंक रोड के लिए अधिग्रहीत की गई है।
भाजपा युवा नेता एवं प्रवक्ता मंजूर नाइक की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को बताया कि राजनगर से गब्बर तक 8 किलोमीटर सड़क का निर्माण 2003 में और 2006-07 में शुरू किया गया। इसे 2018 में दो चरणों में पूरा किया गया है, लेकिन जिनकी भूमि सड़क निर्माण में अधिग्रहीत की गई उनके मालिकों को आज तक मुआवजा नहीं दिया गया है। यहां तक कि सड़क का मिट्टी का काम भी ठीक से पूरा नहीं हो पाया है। सड़क पर जल निकासी की व्यवस्था खराब होने से लोगों को परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में सड़क किनारे रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर जाता है। समय से पहले फुटपाथ की विफलता को रोकने या कम करने और सड़क के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए पर्याप्त जल निकासी प्रदान करना अनिवार्य है।
मंजूर नाइक ने प्रशासन से जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल मेँ मुश्ताक डार, मंजूर हुसैन, मोहम्मद इशाक, अब्दुल राशिद, मोहम्मद आलम, जफर इकबाल, मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद मंजूर, मोहम्मद अल्ताफ, जमाल दीन और अन्य शामिल रहे।