राजोरी के ढन्नीधार फिल्टर प्लांट का दौरा करते डीसी
- फोटो : RAJOURI
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने सोमवार को ढन्नीधार का दौरा किया। यहां उन्होंने फिल्टर प्लांट के कामकाज का जायजा लिया। जल शक्ति विभाग के अधिकारी ने प्लांट के बारे में बताया कि इसकी क्षमता दस हजार गैलन पानी प्रतिदिन है। इससे हजारों लोगों को जलापूर्ति की जा रही है।
यह जानने पर कि प्लांट की मोटर खराबी के कारण काम नहीं कर रही है। उपायुक्त ने दो दिन के भीतर खराबी को ठीक करने का निर्देश दिया। लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए उपायुक्त ने संयंत्र के पानी की नियमित अंतराल पर जांच कराने को कहा ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिले। उन्होंने आम जनता को पानी की आपूर्ति करते समय उचित समय-सारणी बनाए रखने पर भी जोर दिया ताकि उन्हें किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।