केवीके राजोरी में प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव टेलीकास्ट में शामिल हुए किसान
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। कृषि विज्ञान केंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव टेलिकास्ट को देखने के लिए किसानों आमंत्रित किया। मोदी प्री-वाइब्रेंट गुजरात समिट-2021 के दौरान प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान किसानों को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्र के परिवारों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को स्थायी कृषि और स्वस्थ राष्ट्र के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस तरह की खेती की प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं। किसानों को इनका लाभ उठाना चाहिए।
डॉ. अरविंद कुमार ईशर सीनियर साइंटिस्ट और केवीके के प्रमुख ने सम्मेलन का अवलोकन करते हुए कहा कि सरकार किसानों पर टिकाऊ कृषि के लिए शून्य बजट प्राकृतिक खेती पर जोर देने पर जोर दे रहे हैं। एग्रोकेमिकल्स विशेषकर कीटनाशकों के खतरनाक प्रभावों को कम करने के लिए इस प्रकार की खेती की बहुत आवश्यकता है। डॉ. ईशर ने किसानों को बताया कि केवीके किसानों को प्रदर्शन और इसकी व्यापक अनुकूलन क्षमता के लिए केवीके में एक प्राकृतिक खेती मॉडल फार्म स्थापित करने जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ. सूरज प्रकाश, डॉ. विकास शर्मा आदि उपस्थित रहे।