फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने शहीदों की निस्वार्थ सेवाओं की सराहना की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। शहीदों की वीरता और बलिदान की स्मृति में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में संगीतमय कार्यक्रम एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में किया गया। उपायुक्त राजेश के. शवन मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की। दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की और संस्कृति के क्षेत्र में योगदान के लिए उनके समर्पण की सराहना की। उपायुक्त ने सशस्त्र बल फ्लैग फंड में योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम में प्रदर्शन के लिए कलाकारों को सम्मानित भी किया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और जिले में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के लिए एक दूरदर्शी और बहुआयामी रणनीति के साथ काम कर रहा है। उन्होंने सैनिकों की निस्वार्थ सेवा की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारत माता के सम्मान की रक्षा में सुरक्षाकर्मियों का साहस, वीरता और समर्पण अद्वितीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें