फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री ने राजोरी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
पूर्व राज्यमंत्री कुलदीप राज गुप्ता।
विज्ञापन
राजोरी। पूर्व राज्यमंत्री एवं भाजपा नेता कुलदीप राज गुप्ता ने 1947 में दिवाली के दिन पाकिस्तान के आक्रमणकारियों द्वारा मारे गए राजोेरी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गुप्ता ने बताया कि एक नवंबर 1947 को हर जगह लहूलुहान था। इतिहास में अब तक के सबसे क्रूर तरीके से निर्दोष लोगों की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि जब पूरा भारत देश दिवाली और स्वतंत्रता का जश्न मना रहा था, तो राजोरी के नागरिकों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा की। इस दिन कबायलियों और स्थानीय बदमाशों ने राजोरी के 10 हजार से ज्यादा लोगों की हत्या की दी। इतिहास इस दिन को कभी नहीं भूलेगा, जिनमें निर्दोष महिलाओं और बच्चों को मार दिया गया। शहीद स्मारक के बारे में कुलदीप राज ने कहा कि राजोेरी में उन शहीदों के सम्मान में बलिदान भवन का निर्माण किया गया है। राजोेरी को हमेशा बहादुर देशभक्त नायकों की भूमि के रूप में याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें