नौशेरा। कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सोमवार को मासिक बैठक प्रधान सोमराज हीर की देखरेख में हुई। इसमें दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई के चलते सरकार की आलोचना की गई। रसोई गैस, पेट्रोल आदि रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दाम से गरीब जनता का जीना मुहाल हो रहा है।
संचार कंपनी का सिग्नल न के बराबर होने के कारण मोबाइल उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल कंपनी रिचार्ज तो पूरा करती हैं, मगर लोगों को इसकी सेवा नहीं मिल रही है। लोगों में सिग्नल कम होने से भारी रोष है। इस मौके पर विजय बख्शी पार्षद वार्ड-4, अशोक शर्मा पूर्व हेडमास्टर मुकुंद लाल पूर्व सरपंच, कुलदीप राज, गौरव पराशर, सरदार देवी सिंह, पुरणचंद, ओमप्रकाश, रत्न लाल आदि की मौजूदगी रही।