फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या के आरोप मे ममेरे भाई सहित 2 को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की बुद्धल तहसील के दूर दराज के केरी खवास गांव में एक 19 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने ममेरे भाई सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन में सूचना मिली कि शुक्रवार देर रात को बलविंदर सिंह (19) पुत्र सूरज राम निवासी केरी खवास पर दो व्यक्तियों ने हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। थोड़ी देर बाद उसकी मृत्यु हो गई। सूत्रों के अनुसार मृतक और राजोरी के दस्सल जट्टा गांव निवासी आरोपी आपस में ममेरे फुफेरे भाई हैं। दोनों लोग परिवार के अन्य सदस्यों के साथ किसी तीसरे के विवाह में शामिल होने खवास के तुली गांव गए थे। वहां दोनों में अज्ञात कारणों के चलते झगड़ा हुआ और इसमें ममेरे भाई ने अपने एक दोस्त की मदद से बलविंदर की हत्या कर दी।
हमला करने वाले आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र वकील सिंह मृतक का ममेरा भाई और एक अन्य व्यक्ति काका पुत्र अब्दुल शकूर दोनों निवासी दस्सल जट्टा के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच पुलिस पोस्ट इंचार्ज खवास एसआई सुदर्शन लाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन

हत्या के आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए तुरंत कई पुलिस दलों को तैनात किया गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए एसएचओ मुश्ताज अहमद और एसआई सुदर्शन लाल के नेतृत्व में पुलिस ने अपराध करने के कुछ घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को सफलतापूर्वक ट्रैक किया और उन्हें गिरफ्तार किया। हत्या के पीछे का सही कारण अभी पता नहीं है, लेकिन सूत्रों ने बताया है कि दोनों परिवारों में किसी पारिवारिक क्लेश के चलते हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें