फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मयूनिसिपल कमेटी सुंदरबनी के प्रधांन के खिलाफ सात पार्षदों नें अविश्वास प्रस्ताव दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। म्यूनिसिपल कमेटी के प्रधान के खिलाफ 13 में से सात पार्षदों द्वारा समर्थन वापस लेने की घोषणा के बाद अध्यक्ष की कुर्सी पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार बाद दोपहर म्यूनिसिपल कमेटी के उप प्रधान मोहन लाल पराशर के साथ सात पार्षदों ने ईओ तथा एडीसी को लिखित रूप में अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा से समर्थन वापसी का पत्र सौंपा। इसके बाद 13 में से सात पार्षदों के समर्थन वापसी पर अध्यक्ष की कुर्सी पर खतरा मंडराना शुरू हो गया है। अगर यह सातों पार्षद एकजुट रहे तो मौजूदा कमेटी प्रधान को इस्तीफा देना पड़ सकता है। इसके बाद नए सिरे से कमेटी का गठन हो सकता है। कमेटी अध्यक्ष से समर्थन वापसी का पत्र सौंपने के बाद प्रेसवार्ता में उप प्रधान मोहन लाल पराशर ने कहा कि कमेटी अध्यक्ष द्वारा नगर के विकास कार्यों में की जा रही मनमानी के चलते मजबूर होकर समर्थन वापसी का पत्र सौंपना पड़ा है। उन्होंने कहा कि सुंदरबनी नगर के समुचित विकास के लिए जो फंड्स केंद्र सरकार की ओर से दिया जा रहा था उसका दुरुपयोग किया जा रहा है। जब इसके खिलाफ आवाज उठाई गई तो उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें