फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम स्वराज अभियान: डीडीसी राजोरी ने वर्चुअल मोड के माध्यम से 100 सूत्री कार्यक्रम के कार्यान्वयन की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने सोमवार को वर्चुअल मोड से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इसमें ग्राम स्वराज अभियान के तहत शुरू किए गए 100 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठक में जिले में ग्राम स्वराज अभियान के क्रियान्वयन में हुई प्रगति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिले में कार्यक्रम के एक भाग के रूप में विभागों द्वारा की जा रही गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट मांगी। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ग्राम स्वराज अभियान के दौरान मिशन मोड के आधार पर उनके विभागों द्वारा लागू की जा रही योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लोगों को कवर करने के प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, सरकार की गरीब हितैषी पहलों के बारे में जागरूकता फैलाना, गरीब परिवारों तक उनका नामांकन कराना और विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों पर उनकी प्रतिक्रिया प्राप्त करना है।
उपायुक्त ने संबंधित विभागों के बीच घनिष्ठ समन्वय और तालमेल बनाए रखने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को जिले में अभियान की भव्य सफलता के लिए मिलकर काम करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कि 100 सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए जागरूकता शिविरों को बाधारहित तरीके से आयोजित किया जाए। यह भी निर्देश दिया कि वे जागरूकता शिविरों का नियमित दौरा करें और दैनिक आधार पर शिविरों में की जा रही गतिविधियों की निगरानी करें।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से ग्राम स्वराज माह के दौरान सर्वोत्तम संभव परिणाम प्राप्त करने की दिशा में काम करने और यह सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया कि जिले में कार्यक्रम के अंत से पहले निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें