फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (जेकेएसएसबी) सब इंस्पेक्टर परीक्षा: डीडीसी राजोरी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने बुधवार को एक बैठक में जेकेएसएसबी सब इंस्पेक्टर परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। परीक्षा के संबंध में आवास, वाहन, रसीद के लिए जनशक्ति, परीक्षा सामग्री का प्रेषण, स्ट्रांग रूम और परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि परीक्षा 27 मार्च को 18 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसके लिए अधीक्षक, उपाधीक्षक और पर्यवेक्षकों को लगाया जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल, डिजिटल घड़ियों और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में बॉल-पेन (नीला / काला), प्रवेश पत्र और पहचान प्रमाण ले जाने की अनुमति होगी। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए तालमेल से काम करने का निर्देश दिया। संस्थानों के प्रमुखों को परीक्षा केंद्रों में उचित प्रकाश व्यवस्था और पीने के पानी की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष और सफल संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाएं और निर्देशों के अनुसार योजना को क्रियान्वित करें।
बैठक में एडीसी सचिन देव सिंह, अतिरिक्त एसपी विवेक शेखर, एसीआर इमरान राशिद कटारिया, तहसीलदार महमूद खान, एआरटीओ शमी कुमार सहित संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें