नौशेरा डिग्री कालेज मे विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
नौशेरा। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में डिग्री कॉलेज में बुधवार को नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान भूजल अदृश्य दृश्यमान बनाना विषय के तहत स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य छात्रों को भूजल के महत्व से जागरूक करना रहा। इसे आने वाली पीढ़ी के लिए कैसे संरक्षित करना है। बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। दिन के विषय पर कई विचार और नारे प्रस्तुत किए। जो बहुत जानकारीपूर्ण और सीखने योग्य रहे। जल संरक्षण, विशेष रूप से भूजल के बारे में ज्ञान साझा करते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. सुरिंदर कुमार की देखरेख में किया गया। उन्होंने कहा कि भूजल अदृश्य है, लेकिन इसका प्रभाव हर जगह दिखाई देता है। कार्यक्रम शिवली शर्मा, नीरज शर्मा, प्रो. गुरजीत सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।