फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी राजोरी ने वन्यजीव विभाग के कामकाज की समीक्षा की

विज्ञापन
डीडीसी राजोरी ने वन्यजीव विभाग के कामकाज की समीक्षा की - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें वन्यजीव विभाग के कामकाज और प्रदर्शन की समीक्षा की। में बैठक में बताया गया कि नौशेरा में वन्यजीव रिजर्व है। जो 1.43 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। जहां विभिन्न प्रकार के जानवर हिरण, जंगली सुअर और तेंदुआ पाए जाते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने विभाग के कार्यों की प्रकृति का जायजा लिया। संबंधित अधिकारी ने बताया कि जिले में जल संरक्षण, मृदा संरक्षण और बाड़ लगाने के कार्य किये जा रहे हैं। मृदा संरक्षण कार्यों में हुई प्रगति की मांग करते हुए बताया गया कि नौ एनजीटी तालाबों के निर्माण के लक्ष्य की तुलना में आठ तालाबों को पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त ने अधिकारियों को विशिष्ट प्रजातियों के बचाव और संरक्षण के बेहतर साधन बनाने के लिए प्रभावी उपाय करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और परियोजनाओं पर काम करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सीपीओ मोहम्मद खुर्शीद, वन्यजीव वार्डन मुश्ताक चौधरी, डीएससीओ राशिद मन्हास मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें