फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी राजोरी ने फ्लोरीकल्चर यानि फूलों की खेती क्षेत्र के कामकाज, प्रदर्शन की समीक्षा की

विज्ञापन
डीडीसी राजोरी ने फ्लोरीकल्चर यानि फूलों की खेती क्षेत्र के कामकाज, प्रदर्शन की समीक्षा की - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। उपायुक्त विकास कुंडल ने फ्लोरीकल्चर क्षेत्र के कामकाज और प्रदर्शन की समीक्षा की। बैठक में बगीचों और पार्कों के रखरखाव, शहर में पार्कों के विकास के नए प्रस्तावों और अन्य संबंधित मामलों पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन

बताया गया कि जिले में दो पार्क हैं। इनमें चिल्ड्रेन पार्क और बेला कॉलोनी में ब्रिगेडियर उस्मान पार्क शामिल हैं। बैठक में बताया गया कि चिल्ड्रेन पार्क का रखरखाव नगर परिषद द्वारा किया जाता है, जबकि ब्रिगेडियर उस्मान पार्क का काम प्रगति पर है। किसानों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को ऊपर उठाने में विभागीय हस्तक्षेप के संबंध में संबंधित अधिकारी ने बताया कि जिले के पांच किसानों को उच्च मूल्य की कटी हुई फूल की फसल का लाभ उठाने के लिए कार्नेशन फूल प्रदान किए गए हैं। बताया गया कि वर्तमान में फूल उत्पादक गेंदे की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। बैठक को संबोधित करते हुए डीडीसी ने विभाग से किसानों और युवाओं को व्यवहार्य और समृद्ध कृषि-उद्योग का लाभ उठाने के लिए व्यावसायिक पैमाने पर फूलों की खेती के दायरे और लाभों के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में उप निदेशक फ्लोरीकल्चर सुनील सिंह, ईओ एमसी मोहम्मद याकूब और सहायक पुष्प कृषि अधिकारी डॉ. संजीव करलूपिया और एडी योजना बंसी लाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें