फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य विभाग ने राजोरी जिले में मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए जापानी मछली को पेश करने की योजना बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। मत्स्य विभाग जिले में मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए जापानी मछली को पेश करने की योजना पर काम कर रहा है। यह जानकारी मत्स्य विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए उपायुक्त विकास कुंडल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई।
विज्ञापन

मुख्य योजना अधिकारी मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि जिले में दो मत्स्य पालन फार्म हैं। इनमें बुद्धल के फलनी में एक ट्राउट फार्म और मुरादपुर में एक कार्प फार्म है। मत्स्य पालन में जिले में 792 पंजीकृत मछुआरे हैं। जो मछली पकड़ने पर ही निर्भर हैं। क्षेत्र में प्रमुख मछलियों में स्नो ट्राउट, हिल स्ट्रीम मछली और महाशिर शामिल हैं। जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएसवाई) के कार्यान्वयन की समीक्षा करते हुए एडी मत्स्य पालन ने बैठक में बताया कि योजना का उद्देश्य भूमि और पानी के विस्तार, गहनता, विविधीकरण और उत्पादक उपयोग के माध्यम से उत्पादन को बढ़ाना है। जिले में जापानी मछली की शुरुआत के लिए डीडीसी ने संबंधित प्रजातियों को दस मछली फार्मों में परीक्षण के आधार पर इसके जीवित रहने की संभावना की जांच करने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि जल संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता के साथ जिले में मत्स्य पालन क्षेत्र में एक बड़ी संभावना है और संबंधित अधिकारी को इसे एक आकर्षक स्वरोजगार विकल्प के रूप में बढ़ावा देने के लिए कहा। बैठक में एडी मत्स्यपालन मुनीश शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें