राजोरी। जिले के लाडोथ गांव में नाला पार करते समय दो युवक पानी की तेज बहाव में आ गए। जिसमें एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बकरवाल समुदाय के दो युवक मोहम्मद इकबाल (29) पुत्र मोहम्मद याकूब निवासी घरात और मोहम्मद नुरानी (25) पुत्र अयूब अहमद लाडोथ गांव में बहने वाले एक नाले को पार कर रहे थे। तभी दोनों का पैर फिसलने से पानी के तेज बहाव में आकर बहने लगे। दो को पानी में बहता और उनकी चीख पुकार सुनकर लोगों ने बचाव अभियान चलाया। सूचना पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों को स्थानीय लोगों ने पानी से बाहर निकाला और तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने नूरानी को मृत करार दे दिया, जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में जीएमसी एसोसिएटेड अस्पताल राजोेरी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। आगे की कार्रवाई शुरू है।