राजोरी। सुंदरबनी में तहसीलदार के साथ हुई मारपीट के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार से शुरू की गई काम छोड़ हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहने के कारण तहसील कार्यालय में राजस्व विभाग के काम कराने के लिए आने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ना शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से की गई एकतरफ कार्रवाई को लेकर लोगों में रोष पनप रहा है।
राजस्व विभाग के कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल के कारण आम लोगों को परेशानियां हो रही हैं। हड़ताल पर बैठे राजस्व विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस की तरफ से तहसीलदार के साथ हुई मारपीट मामले में आरोपियों के खिलाफ जो धाराएं लगाई गई है। वह कम हैं।