फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकरणों की मरम्मत करने के गुर सीखे

Fri, 23 Dec 2016 12:23 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उनके सशक्तिकरण का बीड़ा उठाते हुए सेना ने विद्युत उपकरण मरम्मत पाठ्यक्रम का आयोजन करवाया।
विज्ञापन

कालाकोट स्थित सेना की राष्ट्रीय रायफल बटालियन द्वारा पाठ्यक्रम में कालाकोट सब डिवीजन के विभिन्न इलाकाें से युवकों ने भाग लिया। चार हफ्ते तक चले इस पाठ्यक्रम में युवाओं को विद्युत के विभिन्न उपकरणों की मरम्मत करने के गुर सिखाए गए।
वहीं पाठ्यक्रम के सम्मापन होने पर युवाओं को प्रमाणपत्र भेंट करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तहसीलदार कालाकोट, सियालसुई के सरपंच सहित युवाओं के अभिभावकों व अन्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को प्रमाणपत्र भेंट कर उन्हें सेना ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि सेना उन्हें खुद का रोजगार स्थापित करने में भी मदद करेगी। वहीं इस अवसर पर तहसीलदार व अन्यों ने सेना के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को बहुत लाभ पहुंचेगा व अपने पैरों पर खड़े हो पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें