फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी प्रशासन ने अवैध खनन पर लगाम कसने के प्रयास तेज किए अवैध खनन में शामिल मशीनरी जब्त

विज्ञापन
राजोरी प्रशासन ने अवैध खनन पर लगाम कसने के प्रयास तेज किए अवैध खनन में शामिल मशीनरी जब्त - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। जिले में अवैध खनन पर लगाम कसने के प्रयास तेज करते हुए भूविज्ञान एवं खनन विभाग ने नौशेरा एवं खवास क्षेत्र में एक जेसीबी और दो डंपर जब्त किए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त के निर्देश पर टीमों ने जिले में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को छापा मार। नौशेरा एवं खवास में एक जेसीबी और दो डंपर जब्त किए हैं। जिला खनिज अधिकारी नसीब बजार ने दोहराया कि इस तरह की प्रथाओं के खिलाफ शुरू किया गया अभियान तब तक और अधिक जोश और बल के साथ जारी रहेगा जब तक कि इसमें शामिल व्यक्ति इन अवैध गतिविधियों को करने से परहेज नहीं करते।
उन्होंने लोगों को अवैध खनन गतिविधियों में शामिल न होने की चेतावनी भी दी है, यह कहते हुए कि यह अधिनियम सरकारी नियमों का उल्लंघन है और इस संबंध में किसी भी अपराध से कानून के अनुसार गंभीरता से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें