फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का सपना देख रहे कंगोटावासी

Tue, 01 Mar 2016 01:21 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुद्धल तहसील की केवल पंचायत का अपर कंगोटा गांव आज भी बिजली सुविधा मिलने की राह देख रहा है।
विज्ञापन


इस गांव को राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत बुनियादी ढांचे के लिए सामान तो मिल गया है, लेकिन किसी भी घर में बल्ब नहीं जला है। गांव के निवासियों के लिए आज भी बिजली मिलना एक सपने जैसा है।

डीसी शब्बीर अहमद बट्ट ने इस संबंध में कहा कि वह विभाग से बात कर गांव में जल्द बिजली पहुंचाएंगे।

अपर कंगोटा गांव के निवासियों को सड़क तक पहुंचने के लिए चार किलोमीटर का सफर पैदल तय करना पड़ता है। इसी केवल पंचायत के ठाकुर पूरण सिंह कांगेस-नेकां की तत्कालीन सरकार में राज्यमंत्री भी चुके हैं।
विज्ञापन


बुद्धल के विधायक चौधरी जुल्फिकार अली भी करीब दस महीने तक कैबिनट मंत्री रहे। इसके बावजूद गांव में बिजली की सुविधा नहीं पहुंच पाना लोगों की बदकिस्मती है।

स्थानीय निवासी मोहम्मद शब्बीर, शरीफ अहमद, फारूक अहमद आदि ने बताया कि तीन वर्ष पहले बिजली सुविधा प्रदान करने के लिए आरजीवीवाई के तहत खंभे, ट्रांसफार्मर और तार पहुंचा दिए गए थे, लेकिन आज तक न तो खंभे खड़े किए गए और न बिजली मिल सकी।

ग्रामीणों ने बताया कि जिला प्रशासन और बिजली विभाग से इस संबंध में कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया। हां, हर बार आश्वासन जरूर मिला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खंभे, तार और ट्रांसफार्मर पड़े-पड़े खराब हो रहे हैं। सरकारों, प्रशासन और विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए कहा कि बिजली नहीं मिली है तो विकास कैसे होगा। गुस्साए ग्रामीण अब प्रदर्शन करने की चेतावनी दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें