फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी: बच्ची को बेरहमी से पीटने के आरोप में शिक्षक निलंबित

Thu, 07 Apr 2022 12:31 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

पिता के वायरल वीडियो का जिला उपायुक्त ने संज्ञान लिया और शिक्षक को निलंबित कर एडीसी कोटरंका के कार्यालय में अटैच कर दिया। एडीसी को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजोरी। जिले के कोटरंका शिक्षा जोन के सरकारी मिडिल स्कूल खुरेईयां के एक शिक्षक पर एक बच्ची के पिता ने बच्ची को बेरहमी से पीटने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी तिलक लगाकर स्कूल गई थी। इस पर शिक्षक ने उसे बेरहमी से पीटा। पिता के इस वायरल वीडियो का जिला उपायुक्त ने संज्ञान लिया और शिक्षक को निलंबित कर एडीसी कोटरंका के कार्यालय में अटैच कर दिया। एडीसी को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में कोटरंका के दरमन निवासी पिता अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसकी बच्ची को स्कूल का एक शिक्षक निसार अहमद काफी समय से इसलिए परेशान कर रहा है, क्योंकि वह स्कूल में तिलक लगाकर जाती है। पिता ने बताया कि करीब दो-तीन सप्ताह से शिक्षक बच्ची से कहता था कि स्कूल में सिंदूर लगा कर मत आया करो, लेकिन बच्ची ने जब ऐसा नहीं किया तो उसने मंगलवार को बच्ची को बेरहमी से पीटा और कड़ी चेतावनी दी कि यदि फिर से तिलक लगा कर स्कूल आई तो उसे निकाल दिया जाएगा।

पिता के वायरल वीडियो के अनुसार शिक्षक का बच्ची के साथ बातचीत करने का तरीका भी बेहद गलत है, और गंदे-गंदे शब्दों का प्रयोग करके बच्ची को संबोधित किया गया, जिसके चलते बच्ची स्कूल जाने से डर रही है। वह सदमे में है। वहीं उक्त शिक्षक पर स्कूल की एक और बच्ची के साथ भी मारपीट का आरोप है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शिक्षक द्वारा तिलक लगाने पर बच्ची की मारपीट की खबर पता चलते ही जांच के निर्देश दिए हैं। शिक्षक को दूसरे स्कूल में अटैच किया गया है। -अलफदीन, जेडईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें