राजोरी में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने की खबर वायरल हो गई। राजोरी पुलिस ने खबर का खंडन करते हुए चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।
तेजी से बदलती दुनिया में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए लोग जमकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ सूचनाएं झूठी और अफवाह भी साबित हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि खबरों के किसी अन्यों के साथ साझा करने से पहले उनकी पुष्टि कर ली जाए। ऐसा ही एक मामला राजोरी में सामने आया है।
विज्ञापन
राजोरी में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने की खबर वायरल हो गई। देखते ही देखते यूजर्स भी खबर को आगे-आगे शेयर करने लगे। मामला राजोरी पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने बताया की यह खबर फर्जी है। राजोरी पुलिस ने खबर का खंडन करते हुए चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर में बताया गया है कि सुरक्षाबलों ने राजोरी में नकदी, गोला-बारूद लेकर आ रहे एक पाक ड्रोन को मार गिराया। एलओसी के पास इस ड्रोन से गिराई गई पांच एके मैगजीन और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने इस खबर को फर्जी बताया है।
विज्ञापन
राजोरी पुलिस ने कहा, 'जिला राजोरी में ड्रोन गिराने की खबरें/तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि जैसा कि समाचार/फोटो में दिखाया गया है, ऐसी कोई ड्रोन ड्रॉपिंग आज जिले में नहीं हुई है और इस खबर का राजोरी जिले से कोई संबंध नहीं है। इसके अलावा जो तस्वीरें शेयर की जा रही हैं वो किसी पुरानी घटना की हैं। इस खबर को राजोरी जिले से जोड़ने की अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।