फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पाक ड्रोन को मार गिराने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल, राजोरी पुलिस ने बताया अफवाह

Wed, 27 Sep 2023 03:04 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने की खबर वायरल हो गई। राजोरी पुलिस ने खबर का खंडन करते हुए चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजी से बदलती दुनिया में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए लोग जमकर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस दौरान कुछ सूचनाएं झूठी और अफवाह भी साबित हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है कि खबरों के किसी अन्यों के साथ साझा करने से पहले उनकी पुष्टि कर ली जाए। ऐसा ही एक मामला राजोरी में सामने आया है। 

विज्ञापन


राजोरी में सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने की खबर वायरल हो गई। देखते ही देखते यूजर्स भी खबर को आगे-आगे शेयर करने लगे। मामला राजोरी पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने बताया की यह खबर फर्जी है। राजोरी पुलिस ने खबर का खंडन करते हुए चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर में बताया गया है कि सुरक्षाबलों ने राजोरी में नकदी, गोला-बारूद लेकर आ रहे एक पाक ड्रोन को मार गिराया। एलओसी के पास इस ड्रोन से गिराई गई पांच एके मैगजीन और नकदी बरामद की गई। पुलिस ने इस खबर को फर्जी बताया है। 
विज्ञापन


राजोरी पुलिस ने कहा, 'जिला राजोरी में ड्रोन गिराने की खबरें/तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि जैसा कि समाचार/फोटो में दिखाया गया है, ऐसी कोई ड्रोन ड्रॉपिंग आज जिले में नहीं हुई है और इस खबर का राजोरी जिले से कोई संबंध नहीं है। इसके अलावा जो तस्वीरें शेयर की जा रही हैं वो किसी पुरानी घटना की हैं। इस खबर को राजोरी जिले से जोड़ने की अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें