फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट जारी... आतंकियों की मौजूदगी, एजेंसियों-सुरक्षाबलों को किया सर्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोेरी। सीमावर्ती इलाके में कई आतंकी गुटों के मौजूद होने की आशंका के बाद खुफिया एजेंसियों ने स्थानीय एजेंसियों और सुरक्षाबलों को बेहद सतर्क रहने को कहा है। ताजा सुरक्षा अलर्ट ऐसे समय में जारी किया गया है जब देहरा की गली के घने जगलों में बडे़ पैमाने पर आतंक विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार को थन्नामंडी के पंगाई गांव में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। सोमवार को सुरक्षाबलों का दस्ता घेराबंदी करने के लिए जा रहा था। इस बीच पंगाई से कई किलोमीटर दूर पुंछ जिले के चमरेर गांव के जंगलों में आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। शाम तक आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलाबारी चलती रही। इससे आतंकियों के दो अलग-अलग स्थानों पर मौजूदगी का पता चला है। सूत्रों के मुताबिक इलाके में अलग-अलग आतंकवादी ग्रुप मौजूद हो सकते हैं। आशंका है कि यह ग्रुप एक ही समूह के हिस्से भी हो सकते हैं। हमले के बाद एजेंसियां एक ग्रुप का लगातार पीछा कर रही हैं। जो कई हफ्तों से थन्नामंडी, सुरनकोट, मेंढर और मंजाकोट के ऊपरी हिस्से में मौजूद हैं। आतंकवादियों के बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं मिली है लेकिन उनकी संख्या एक से चार तक हो सकती है। खुफिया एजेंसियों ने बड़े खतरे को भांपते हुए नया सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आतंकियों को भागने से रोकने और सुरक्षा के लिहाज से हर तरह के कदम उठाए जाएं। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा हाई अलर्ट पर कर दी गई है। आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी की जा रही है। ग्रुप के बारे में अभी कोई स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें