फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने जीएमसी अस्पताल में सुविधाओं का निरीक्षण किया

विज्ञापन
डीसी राजोरी ने जीएमसी अस्पताल में रोगी देखभाल सुविधाओं का किया निरीक्षण - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए उपायुक्त विकास कुंडल ने एडीसी पवन परिहार और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. महमूद हुसैन के साथ रविवार को जीएमसी का दौरा किया। उपायुक्त ने इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर, ईसीजी यूनिट, एक्स-रे, गायनोकोलॉजिकल, पोस्ट-ऑपरेशन वार्ड और लैब समेत अस्पताल के विभिन्न वार्डों और सेक्शन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त को चिकित्सा अधीक्षक ने अवगत कराया कि ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की क्षमता 4250 एलपीएम है। संयंत्र सुचारु रूप से चल रहा है। जीएमसी में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। उपायुक्त ने अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, निदान और अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक ने उपायुक्त को अवगत कराया कि अस्पताल प्रशासन एमआरआई जैसी कुछ और सेवाएं शुरू करने की योजना बना रहा है, लेकिन बुनियादी ढांचे की कमी एक अड़चन है। उपायुक्त ने आगे जिला अस्पताल में आयुष्मान भारत और सरकार द्वारा प्रायोजित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं के क्त्रिस्यान्वयन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को जीएमसी और एएच में परीक्षण और टीकाकरण में सुधार करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें